मुलायम की पेट्रोलियम मंत्री से इस्तीफे की मांग (लीड-1)
संसद के निचले सदन में मुलायम ने कहा, "यह वह मंत्री हैं जो पैसा बना रहे हैं। पेट्रोलियम मंत्री को निश्चित तौर पर इस्तीफा देना चाहिए। वह भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।" इस मुद्दे भारी हंगामें के कारण सदन की कार्रवाई स्थगित करनी पड़ी।
आंध्र प्रदेश में कृष्णा-गोदावरी बेसिन से निकलने वाली गैस के बंटवारे को लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज के बीच जारी विवाद में सरकार की ओर से देवड़ा द्वारा दिए गए बयान पर यादव ने कहा, "पूरे बयान में मंत्री मुख्य मुद्दे को छिपाने की कोशिश करते रहे हैं।"
सदन में देवड़ा की मौजूदगी में यादव ने कहा, "वह एक पक्ष को 15 हजार करोड़ रुपये का लाभ पहुंचा रहे हैं।"
यादव ने जब आरोप लगाया तब सदन में देवड़ा भी मौजूद थे। लोकसभा की कार्यवाही का संचालन कर रहे उपाध्यक्ष करिया मुंडा के इस मुद्दे पर आगे बोलने की अनुमति नहीं देने के कारण यादव अपनी पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ सदन से बहिर्गमन कर गए।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने आरोप लगाया कि सरकार रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज की दादरी बिजली परियोजना के लिए गैस नहीं देकर उत्तर प्रदेश के साथ भेदभाव कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications