गैस विवाद पर देवड़ा का बयान, पर लोकसभा में हुई बाधित (लीड-2)

लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने इस मामले पर समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों के भारी विरोध के कारण पहले सदन की कार्यवाही 12.20 बजे तक स्थगित कर दी। सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर भी भी हंगामा नहीं थमा और कार्यवाही पुन: स्थगित करनी पड़ी।

सपा नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देवड़ा का बयान संतोषप्रद नहीं है और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके बाद यादव ने अपनी पार्टी के सदस्यों के साथ सदन का बर्हिगमन किया।

कृष्णा-गोदावरी बेसिन पर मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस पेट्रोलियम का अधिकार है। गैस की कीमत को लेकर उनकी कंपनी का अपने भाई अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस नेचुरल र्सिोसेज के साथ कानूनी विवाद चल रहा है।

सदन में देवड़ा के एक मौखिक बयान के बाद विरोध आरंभ हुआ। देवड़ा ने कहा कि गैस के बंटवारे में सरकार सार्वजनिक हितों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

इस मुद्दे पर मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी के बीच जारी विवाद के संदर्भ में मंत्री ने कहा कि कंपनियों और व्यक्तियों के निजी विवाद में सरकार को कुछ नहीं करना है।

इससे विपक्षी सदस्य उत्तेजित हो गए और सपा के सदस्य खड़े होकर सरकार पर उत्तर प्रदेश के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाने लगे।

दरअसल, रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेस द्वारा दिल्ली के नजदीक उत्तर प्रदेश के दादरी में स्थापित बिजली संयंत्र को कृष्णा-गोदावरी बेसिन से गैस की आपूर्ति की जानी है।

देवड़ा ने एक बयान में कहा, "उत्तर प्रदेश के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है।" उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनटीपीसी दादरी संयंत्र के लिए प्रतिदिन 4.5 लाख घन मीटर गैस आवंटित की थी।

उन्होंने कहा कि उत्तरी राज्य में स्थित 15 में पांच यूरिया संयंत्रों को कृष्णा-गोदावरी बेसिन से गैस की आपूर्ति की जा रही है।

अनिल अंबानी की कंपनी के बारे में देवड़ा ने कहा कि मामला वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के नेतृत्व वाले मंत्रियों के एक अधिकार प्राप्त समूह के पास विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि वैसे भी अनिल अंबानी की कंपनी का संयंत्र न तो स्थापित हुआ है और न ही काम कर रहा है।

उन्होंने कहा, "सरकार की मंशा पूरी तरह स्पष्ट है। हम दादरी संयंत्र को उपलब्धता के आधार पर गैस की आपूर्ति करेंगे और दादरी संयंत्र के साथ वैसा ही व्यवहार किया जाएगा जैसा उस परिस्थिति में स्थापित अन्य संयंत्रों के साथ।"

देवड़ा ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज एक अप्रैल से कृष्णा-गोदावरी बेसिन से प्रति दिन 3.1 करोड़ यूनिट गैस का उत्पादन कर रही है और एक साल के भीतर यह क्षमता बढ़कर 8.1 करोड़ यूनिट हो जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+