माकपा के वरिष्ठ नेता सुभाष चक्रबर्ती का निधन (लीड-1)
चक्रबर्ती ने साल्ट लेक स्थित एएमआरआई अस्पताल में सोमवार सुबह 11.35 बजे अंतिम सांस ली। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस ने बताया कि चक्रबर्ती को गत मंगलवार रात अस्पताल में भर्ती किया गया था।
बोस ने कहा चक्रबर्ती के ह्रदय में गड़बड़ी के अलावा उनका गुर्दे भी ठीक से काम नहीं कर रहा थे। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक देवाशीष शर्मा ने आईएएनएस से कहा कि प्लेटलेट्स की संख्या में वृद्धि के लिए चक्रबर्ती को रविवार की रात रक्त चढ़ाया गया था।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य और माकपा के कई अन्य वरिष्ठ नेता सोमवार सुबह अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा बड़ी संख्या में चक्रबर्ती के समर्थक भी यहां पहुंचे थे।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी ने चक्रबर्ती के निधन शोक जताया है। उन्होंने कहा कि चक्रबर्ती जननेता थे।
माकपा के वयोवृद्ध नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु ने भी चक्रबर्ती के निधन शोक व्यक्त किया। बिमान बोस ने कहा कि चक्रबर्ती के निधन का समाचार सुनकर बसु को गहरा धक्का लगा है।
बसु के निजी सहायक कृष्णा घोष ने कहा, "चक्रबर्ती के निधन की खबर से आहत बसु ने कहा कि जाने का समय तो मेरा था लेकिन विडंबना है कि मैं जिंदा हूं और सुभाष चले गए। वह एक योग्य नेता थे।"
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने चक्रबर्ती को 'महान व्यक्तित्व' करार देते हुए कहा, "उनके निधन से मैं आहत हूं। वह मेरे पारिवारिक मित्र थे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications