इराक में आत्मघाती हमला, 2 मरे
समाचार एजेंसी डीपीए ने अल-अनबर पुलिस के हवाले से बताया है कि हमलावर का निशाना अल-सकलाविया जिले के पुलिस प्रमुख को उड़ाना था जो उस वक्त उसी रास्ते से गुजरने वाले थे।
उधर रविवार को एक भीड़भाड़ वाले बाजार में हुए एक शक्तिशाली कार बम हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर है। हमले की जिम्मेदारी फिलहाल किसी ने नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications