नेपाल में माओवादियों की संपत्तियों की होगी जांच
नेपाल में इन दिनों माओवादी पार्टी के सर्वोच्च नेताओं की जीवनशैली पर सवाल उठाए जा रहे हैं। खुद को 'वंचितों की पार्टी' कहने वाले माओवादी नेताओं ने लाखों रुपये कारोबारों में निवेश किए हैं।
पार्टी नेतृत्व ने उपाध्यक्ष वैद्य किरण के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति को नेताओं की संपत्ति के बारे में तीन महीने के अंदर रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है।
पार्टी ने अपने सदस्यों से खर्च कम करने और हर तीन महीने में आय और व्यय का लेखा-जोखा पेश करने को कहा है। साथ ही सदस्यों से कहा गया है कि पार्टी की अनुमति के बिना वह नौकरी नहीं करें और अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए विदेश नहीं भेजें।
पार्टी नेतृत्व ने केवल स्थायी समिति के नेताओं को कार चलाने की अनुमति दी है वहीं छोटे स्तर के नेताओं को आवश्यकता के अनुसार मोटरसाइकिल चलाने की अनुमति दी है।
पार्टी ने सदस्यों से कहा है कि वह चंदा इकट्ठा नहीं करें और यदि वे ऐसा करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications