फ्रांस ने किया तालिबान से वार्ता का आह्वान

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कुचनर ने समाचार पत्र 'ली फिगारो' को दिए साक्षात्कार में कहा, "जो लोग हथियार डालने और वार्ता के लिए तैयार हैं, कम से कम उनके साथ तो बातचीत करनी चाहिए। इसके अलावा गठबंधन सेना में समन्वय होना चाहिए।"

कुचनर ने अफगानिस्तान मुद्दे पर अमेरिकी नीति की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति बराक ओबामा और अमेरिकी जनता ने अपनी रणनीति बदल ली है। वे अब समझ गए हैं कि पहले स्थानीय लोगों के संदेह को दूर करना होगा।"

अफगानिस्तान में तीन हफ्ते बाद राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। चुनाव के मद्देनजर देश में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। दूसरी ओर देश में विदेशी सैनिकों की हत्याओं का दौर थमता नजर नहीं आ रहा है। शनिवार को यहां एक और फ्रांसीसी सैनिक की हत्या कर दी गई थी। अभी तक 29 फ्रांसीसी सैनिक मारे जा चुके हैं।

अफगानिस्तान में आतंकवादियों के साथ संघर्ष में जुलाई में 70 विदेशी सैनिक मारे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+