पेट्रोलियम मंत्री पैसा बना रहे हैं, इस्तीफा देना चाहिए : मुलायम
संसद के निचले सदन लोकसभा में विरोध का नेतृत्व कर रहे मुलायम ने कहा, "यह वह मंत्री हैं जो पैसा बना रहे हैं। पेट्रोलियम मंत्री को निश्चित तौर पर इस्तीफा देना चाहिए। वह भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।" विरोध के कारण सदन की कार्रवाई दो बार स्थगित करनी पड़ी।
आंध्र प्रदेश में कृष्णा-गोदावरी बेसिन से निकलने वाली गैस के बंटवारे को लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज के बीच जारी विवाद में सरकार की ओर से देवड़ा द्वारा दिए गए बयान पर यादव ने कहा, "पूरे बयान में मंत्री मुख्य मुद्दे को छिपाने की कोशिश करते रहे।"
सदन में देवड़ा की मौजूदगी में मुलायम ने कहा, "वह एक पक्ष को 15 हजार करोड़ रुपये का लाभ पहुंचा रह रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications