रासमुसेन ने नाटो के महासचिव पद का कार्यभार संभाला
समाचार एजेंसी डीपीए मुताबिक एक समारोह के दौरान नाटो के उप महासचिव रक्लाउडियो बिसोगनेरो, संगठन की सैन्य समिति के प्रमुख एडमिरल गियाम्पाओलो और नाटो के सैकड़ों कर्मचारियों ने रासमुसेन का स्वागत किया।
रासमुसेन अगले चार वर्षो तक इस पद पर बने रहेंगे। रासमुसेन नवंबर, 2001 से अप्रैल, 2009 तक डेनमार्क के प्रधानमंत्री रहे। वह नाटो के 12वें महासचिव बने हैं।
उनके नामांकन को लेकर थोड़ा विवाद उठा। तुर्की ने वर्ष 2005 में पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के विवादास्पद कार्टून प्रकरण का हवाला देकर रासमुसेन के नामांकन का विरोध किया था। उल्लेखनीय है कि कार्टून डेनमार्क की मीडिया में प्रकाशित किए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications