देश के निर्यात में लगातार नौवें माह गिरावट
उद्योग व वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक जून महीने में आयात में भी 29.3 फीसदी की गिरावट आई और यह पिछले वर्ष के इसी महीने के 26.86 अरब डॉलर की तुलना में 18.98 अरब डॉलर रहा।
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में संचयी निर्यात में 31.3 फीसदी की गिरावट आई और यह 35.43 अरब डॉलर रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में निर्यात 51.55 अरब डॉलर था। इस अवधि में आयात में 36.5 फीसदी की गिरावट आई और यह 80.19 अरब डॉलर से घटकर 50.94 अरब डॉलर हो गया।
अप्रैल-जून 2009 के दौरान व्यापार घाटा 15.50 अरब डॉलर रहा जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 28.64 अरब डॉलर था।
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी के कारण जून में देश के आयात बिल में 50.6 फीसदी की कमी आई। जून में करीब पांच अरब डॉलर का तेल आयात हुआ जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 10.12 अरब डॉलर था।
तिमाही के दौरान तेल के आयात में 56.8 प्रतिशत की गिरावट आई और यह पिछले वर्ष के 29.54 अरब डॉलर से घटकर 12.77 अरब डॉलर रह गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications