रिलायंस गैस विवाद पर लोकसभा स्थगित(लीड-1)
लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने इस मामले पर समाजवादी पार्टी (सपा)के सदस्यों के भारी विरोध के कारण सदन की कार्रवाई स्थगित कर दी। सपा के सदस्यों का आरोप था कि रिलायंस नेचुरल रिसोर्सेज दादरी बिजली परियोजना को गैस की आपूर्ति के मामले में सरकार उत्तर प्रदेश के साथ भेदभाव कर रही है।
देवड़ा के एक मौखिक बयान के बाद विरोध आरंभ हुआ। देवड़ा ने कहा कि गैस वितरण में सार्वजनिक हितों की सुरक्षा के लिए सरकार हर संभव कार्य करेगी।
मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी के विवाद के संदर्भ में मंत्री ने कहा कि कंपनियों और व्यक्तियों के निजी विवाद में सरकार को कुछ नहीं करना है।
इससे विशेषकर सपा के सदस्य उत्तेजित हो गए और सरकार पर उत्तर प्रदेश से भेदभाव करने का आरोप लगाने लगे।
अध्यक्ष मीरा कुमार ने सदस्यों से शांत होने और सदन की कार्यवाही चलने देने को कहा। लोकसभा में आज तीन महत्वपूर्ण विधेयक-कंपनी विधेयक,भारतीय न्यास (संशोधन) विधेयक और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी)(संशोधन) विधेयक- पेश किए जाने थे।
परंतु सपा सदस्यों के अध्यक्ष के आसन के समक्ष आकर नारेबाजी करने के कारण अध्यक्ष को सदन की कार्यवाही स्थगित करने पर बाध्य होना पड़ा।
देवड़ा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की ऊर्जा कंपनी एनटीपीसी की दादरी परियोजना के लिए प्रतिदिन 450,000 यूनिट गैस का आवंटन किया गया है।
अनिल अंबानी की कंपनी के बारे में देवड़ा ने कहा कि मामला वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी के नेतृत्व वाले मंत्रियों के एक अधिकार प्राप्त समूह के पास विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि वैसे भी अनिल अंबानी की कंपनी का संयंत्र न तो तैयार हुआ है और न ही काम कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications