रक्षाबंधन पर दिल्ली में मुफ्त सफर करेंगी महिलाएं
मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने सोमवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा,"रक्षाबंधन के अवसर पर दिल्ली में महिलाएं डीटीसी बसों में मुफ्त सफर कर सकती हैं। इससे महिलाओं को अपने भाइयों के घर तक पहुंचने में आसानी होगी।"
उन्होंने कहा कि बुधवार को डीटीसी और लो फ्लोर की सभी बसों में महिलाएं शाम पांच बजे तक मुफ्त यात्रा कर सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications