बीआईटी ने अमेरिकी कंपनी से हाथ मिलाया
बीआईटी के मुख्य संचालन अधिकारी और कार्यकारी निदेशक अशोक महापात्रा ने आईएएनएस को बताया, "राज्य में चिप से जुड़े प्रोग्रामेबल सिस्टम (पीएसओसी) की यह पहली प्रयोगशाला होगी।"
विगत 31 जुलाई को सैनजोस में महापात्रा और 'साइप्रेस यूनिवर्सिटी एलायंस' के निदेशक पैट्रिक केन ने एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया।
महापात्रा ने कहा, "समझौते के तहत साइप्रेस बीआईटी के शिक्षकों और छात्रों को प्रशिक्षित करेगी। इसके अलाव कंपनी 200,000 डॉलर मूल्य के हार्डवेयर किट्स और सॉफ्टवेयर टूल्स मुफ्त में मुहैया कराएगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications