दिल्ली में कार पर रोक की कोई योजना नहीं : रमेश
उन्होंने राज्यसभा में सांसद व बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री हेमा मालिनी द्वारा उठाए गए एक सवाल पर यह जानकारी दी।
रमेश ने कहा, "सरकार दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए मेट्रो का विस्तार, बस रैपिड कॉरिडोर की शुरुआत, लो फ्लोर बसों का संचालन, निजी परिवहन सेवाओं का आधुनिकीकरण आदि किया जा रहा है।"
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन को कम करना और यातायात व्यवस्था में सुधार लाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications