पर्यटन मंत्रालय का विपणन कौशल निखारेगी आईआईटी दिल्ली
पर्यटन मंत्री कुमारी शैलजा ने सोमवार को कार्यक्रम के बारे में कहा कि भारत को बेहतर तरीके से प्रचारित करने के लिए मंत्रालय के अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
मंत्रालय के 'विदेशों में विपणन' विषय पर आयोजित दो दिवसीय बैठक के उद्घाटन अवसर पर शैलजा ने कहा, "विदेशों में भारत को एक आदर्श पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने वाले हमारे अधिकारी आईआईटी दिल्ली की प्रबंधन शाखा के इस प्रशिक्षण से बेहतर विपणन और प्रचार तकनीक हासिल करेंगे। यह तीन दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा।"
शैलजा ने कहा कि इसके बाद घरेलू अधिकारियों के लिए भी समान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा।
पहले प्रशिक्षण कार्यक्रम में 20 अधिकारी हिस्सा लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications