जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवादियों ने एक की हत्या की
पुलिस ने सोमवार को बताया कि राजधानी श्रीनगर से 120 किलोमीटर दूर राजौरी जिले के दादर मोरह गांव में शनिवार को चार आतंकवादियों ने अली सईद का उनके घर से अपहरण कर लिया था।
पुलिस ने सईद का सिर कटा शव उनके घर के नजदीक जंगल से बरामद किया। हत्या के कारणों के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिली है। हालांकि ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों के जासूस होने के शक में सईद की हत्या की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications