रैगिंग के मामले में कड़ी कार्रवाई करेगा केएमसी
कॉलेज प्रशासन को प्रथम वर्ष के छात्र आशुतोष से शिकायत मिली कि दो वरिष्ठ छात्रों ने उसके साथ रैगिंग और यौन उत्पीड़न भी किया। यह घटना रविवार शाम को कालेज छात्रावास में हुई।
शिकायत मिलने के तुरंत बाद कॉलेज प्रशासन ने अपनी अनुशासन और रैगिंग विरोधी समिति की बैठक बुलाई है जिसमें कार्रवाई के बारे में फैसला किया जाएगा।
कॉलेज के प्राचार्य भीम सेन सिंह ने संवाददाताओं से कहा, "पीड़ित छात्र ने रविवार शाम छात्रावास के वार्डन से शिकायत की। हमने पीड़ित छात्र और आरोपी छात्रों से कहा है कि वे सोमवार को अनुशासन समिति के सामने पेश हों।"
इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सिंह ने कहा, "यह गंभीर मामला है। मैंने दोनों छात्रों के निष्कासन की सिफारिश की है और कॉलेज उनके खिलाफ पुलिस में भी मामला दर्ज करवाएगा। मैं आरोपी छात्रों के खिलाफ कठोर से कठोर दंड सुनिश्चत करुं गा ताकि यह मिसाल कायम हो और कोई छात्र रैगिंग की हिम्मत न करे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications