भारती व एमटीएन के बीच वार्ता की तिथि बढ़ी
दक्षिण अफ्रीका की टेलीकाम कंपनी एमटीएन ने एक बयान में कहा कि शेयरों के अधिग्रहण या संभावित सौदे के बारे में भारती या एमटीएन के बोर्ड ने अभी कोई फैसला नहीं किया है।
बयान के अनुसार संभावित सौदेबाजी पर वार्ता जारी रहने की सलाह शेयरधारकों ने दी है और दोनों पक्ष वार्ता की तिथि 31 अगस्त 2009 तक बढ़ाने पर सहमत हो गए हैं।
दोनों समूह एमटीएन में भारती समूह द्वारा 49 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने और अफ्रीकी कंपनी के शेयर धारकों सहित भारतीय कंपनी में 36 प्रतिशत शेयर खरीदने को लेकर चर्चा कर रहे हैं।
इस संभावित सौदे से एक शीर्ष टेलीकाम समूह के उभरने की संभावना है। जहां भारती देश के टेलीकाम बाजार की शीर्ष कंपनी है वहीं एमटीएन अफ्रीका और मध्य पूर्व की उभरती टेलीकाम कंपनी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications