हांगकांग में स्वाइन फ्लू के रिकार्ड 231 नए मामले
स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि पीड़ितों में 115 पुरुष और 116 महिलाएं हैं। इनकी उम्र आठ महीने से लेकर 66 वर्ष के बीच है।
हांगकांग अस्पताल प्राधिकरण के अनुसार जिन व्यक्तियों में स्वाइन फ्लू के संक्रमण की पुष्टि हुई है,उनमें से 52 सार्वजनिक अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें 47 की हालत स्थिर,एक की गंभीर और चार की चिंताजनक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications