किर्गिज राष्ट्रपति ने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कहा कि देश के केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार एकमात्र विपक्षी उम्मीदवार अलमाजबेक अतमाबायेव को केवल 8.41 प्रतिशत वोट हासिल हुए।
सोवियत संघ से वर्ष 1991 में अलग होने के बाद से मध्य एशिया के देश में यह पांचवां लोकतांत्रिक चुनाव है।
इस शनिवार को 60 वर्ष के हो हुए बकीयेव संशोधित संविधान के अनुसार पांच साल के कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति बनेंगे। बकीयेव का चार वर्ष का पहला कार्यकाल आमतौर पर राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक उपलब्धियों, रोजगार सृजन, आधारभूत संरचना में सुधार और देश की जातीय सांस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है।
मध्य एशिया में भूबद्ध देश किर्गिस्तान का महत्व अफगानिस्तान के समीप होने के कारण काफी बढ़ गया है। अमेरिका और रूस दोनों इस देश से अपने सैनिक अड्डों का संचालन कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications