सीबीआई हमें प्रताड़ित कर रही है: बूटा सिंह

Buta Singh
नई दिल्ली। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) पर आरोप लगाया है कि वह उन्हें और उनके बेटे सरबजोत सिंह ऊर्फ स्वीटी सिंह को प्रताड़ित कर रहा है।

बूटा सिंह ने रविवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "सीबीआई शिकायतकर्ता का समर्थन कर रही है। वह जांच एजेंसी की भूमिका का निर्वाह भी नहीं कर रही है। वह मुझे और मेरे बेटे को प्रताड़ित कर रही है।"

राजनीतिक षड़यंत्र है यह

बूटा ने यह आरोप भी लगाया उन्हें राजनीतिक तौर पर निशाना बनाया जा रहा है। हालांकि उन्होंने किसी राजनीतिक दल का नाम लेने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, "उचित समय पर मैं इसका खुलासा करूंगा।"

स्वीटी सिंह के आवास से बरामद हुए पिस्तौलों के बारे में बूटा सिंह ने कहा, "मेरा बेटा शूटिंग में चैम्पियन रहा है। इसलिए सभी पिस्तौल लाइसेंसी हैं लेकिन ये सभी लाइसेंस कहा है, यह मेरा बेटा ही बता सकता है।"

मैं इस्‍तीफा क्‍यों दूं: बूटा सिंह

अपने पद से इस्तीफा देने से इंकार करते हुए बूटा ने कहा, "मैं एक संवैधानिक पद पर हूं। मैं क्यों इस्तीफा दूं। मैं समझ नहीं पा रहा हूं क्यों मेरा इस्तीफा मांगा जा रहा है। रही बात बेटे की स्वीकारोक्ति की तो उसने दबाव में ऐसा किया है।"

उल्लेखनीय है कि स्वीटी सिंह को नई दिल्ली में विगत गुरुवार को कथित तौर पर एक करोड़ रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया था। बाद में उन्हें मुंबई ले जाया गया था जहां सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधी शाखा ने शुक्रवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सीबीआई की छापेमारी में दिल्ली स्थित उसके निवास से गैर लाइसेंसी हथियार भी बरामद हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+