नेल्सन मंडेला के आवास पर तैनात सुरक्षा कर्मी ने आत्महत्या की
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पुलिस ने कहा है कि सार्जेट ने जोहांसबर्ग के उपनगर हॉफटन में स्थित मंडेला के आवास के प्रवेश द्वारा पर स्थित सुरक्षा कक्ष में अपने साथियों के सामने खुद को गोली मार ली।
वह पुलिस के वीआईपी सुरक्षा विभाग की उस इकाई का हिस्सा था, जिसे मंडेला (91) की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया था।
समाचार एजेंसी सापा ने पुलिस प्रवक्ता कैप्टन डेनिस एड्रियाओ के हवाले से लिखा है, "सुरक्षा कक्ष पूर्व राष्ट्रपति के आवास के अहाते के अंदर नहीं है, लेकिन प्रवेश द्वार पर सुरक्षा की पहली पंक्ति पर स्थित है।"
एड्रियाओं ने कहा है कि सुरक्षाकर्मी के साथी सदमे में हैं और अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने खुद को गोली क्यों मारी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications