ट्रेन में मिलेगा हिमाचल का एप्पल जूस

बरागटा ने संवाददाताओं को बताया, "राज्य सरकार और रेलवे ने एक समझौता किया है, जिसके तहत हिमाचल प्रदेश में तैयार डिब्बाबंद जूस रेल यात्रियों को उपलब्ध कराया जाएगा।"
बरागटा ने कहा, "शुरू में कुछ चुनिंदा रेलगाड़ियों में ही जूस उपलब्ध कराया जाएगा। बाद में अन्य रेलगाड़ियों में भी सेब का जूस उपलब्ध कराया जाएगा।" ज्ञात हो कि हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन व प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) की ओर से पूरे देश में सेब का जूस उपलब्ध कराया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications