रेलवे सिंगुर में कारखाना लगाने को उत्सुक है : बनर्जी
बनर्जी सिंगुर में सिंगुर-हावड़ा आंदोलन उपनगरीय रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखा रही थीं। बनर्जी ने कहा, "हम चाहते हैं कि सिंगुर में उद्योग आए। यदि सिंगुर में उद्योग के लिए अधिग्रहित की गई जमीन रेलवे को सौंप दी जाती है तो हम वहां एक राष्ट्रीय परियोजना स्थापित करेंगे।"
बनर्जी ने कहा कि रेलवे उस परियोजना को संयुक्त उपक्रम के जरिए स्थापित करेगा। उन्होंने कहा, "हम निजी-सार्वजनिक साझेदारी के मॉडल को अपनाएंगे। हम इस तरह के एक उपक्रम के लिए बहुत उत्सुक हैं।"
सिंगुर से हावड़ा के लिए इस उपनगरीय रेलगाड़ी की शुरुआत कर बनर्जी ने एक तरह से इसे सिंगुर के अपने भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन को समर्पित किया है। उनके आंदोलन के कारण टाटा को अपनी नैनो कार परियोजना पिछले वर्ष गुजरात के साणंद में स्थानांतरित करनी पड़ी थी।
बनर्जी ने कहा, "यह रेलगाड़ी उन लोगों को समर्पित है, जिन्होंने भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन में हिस्सा लिया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications