कोच्चि तट पर तेल की तलाश शुरू करेगा ओएनजीसी
कोच्चि, 2 अगस्त (आईएएनएस)। तेल व प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के अध्यक्ष आर.एस.शर्मा ने रविवार को कहा कि कोच्चि तट पर तेल है या नहीं, इस बात की पुष्टि में कम से कम 100 दिन लगेंगे।
शर्मा ने समुद्र में तेल के संभावित स्थल का दौरा करने के बाद संवाददाताओं को बताया, "मेरा शुरुआती आंकलन व मूल्यांकन संतोषजनक है। हम वहां हाइड्रोकार्बन की उपस्थिति को लेकर आशावान हैं, लेकिन उसकी पुष्टि करना अभी बहुत जल्दबाजी होगी।"
कंपनी ने कोच्चि तट पर तेल व गैस की एक व्यापक तलाश शुरू करने की तैयारी रविवार को पूरी कर ली।
कंपनी ने अब रिलायंस इंडस्ट्रीज से साजो-सामान किराए पर लिया है, जो 24 घंटे काम करने में सक्षम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications