देश में महंगाई ने ली 4,800 जानें : नकवी
नकवी ने भाजपा के प्रदेश कार्यालय में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि देश इस समय गंभीर दौर से गुजर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान कांग्रेस ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों तथा बाजार माफिया से धन इकट्ठा किया था जिसे ब्याज सहित लौटा रही है, जिसकी कीमत देश को महंगाई और आत्महत्या के रूप में चुकाना पड़ रही है।
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने विदेश नीति को बहुराष्ट्रीय नीति बना डाला है। आंतकवाद के मुद्दे पर सफाई पाकिस्तान को देना थी मगर देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सफाई दे रहे हैं। यह स्थिति देश के लिए शर्मनाक है।
फिल्म अभिनेता इमरान हाशमी द्वारा मुम्बई में बंगला न मिलने की वजह अल्पसंख्यक होना बताया है, इस पर नकवी ने कहा कि हाशमी इस तरह की बात कहकर प्रचार पाना चाहते हैं। उनकी इस तरह की बातें प्रचार पाने के तरीके से ज्यादा कुछ नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications