पश्चिम बंगाल के मंत्री सुभाष चक्रबर्ती की हालत गंभीर
चक्रबर्ती को साल्ट लेक स्थित एएमआरआई अस्पताल में मंगलवार की रात भर्ती कराया गया था। उनके हृदय में गड़बड़ी के अलावा उनका गुर्दा ठीक से काम नहीं कर रहा है।
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक देबाशीष शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "वह सांस की समस्या, संक्रमित फेफड़े और उच्च ज्वर के साथ अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनका हृदय भी स्वस्थ नहीं है। इसलिए हमने उन्हें जीवन रक्षक यंत्र पर रखा है।"
प्लेटलेट्स की संख्या में वृद्धि के लिए चक्रबर्ती को रविवार की रात रक्त चढ़ाया जाना था। शर्मा ने कहा, "इसके बाद हम उनकी डायलिसिस कर सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications