जिम्बाब्वे में सड़क दुर्घटना में 37 मरे
हरारे, 2 अगस्त (आईएएनएस)। जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे से 80 किलोमीटर दक्षिण में रविवार को एक बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 37 लोगों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस प्रवक्ता एंड्रयू फिरी के हवाले से कहा कि 33 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
फिरी ने कहा कि यह दुर्घटना तब हुई जब बस के ड्राइवर ने एक वाहन को ओवरटेक करना चाहा। हादसे में ट्रक में सवार एक व्यक्ति की भी मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications