पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा में 2 मरे
कोलकाता, 2 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बर्धवान जिले में सत्ताधारी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और विपक्षी पार्टी कांग्रेस के कार्यकताओं के बीच रविवार को हुए संघर्ष में दोनों दलों के एक-एक समर्थकों की मौत हो गई।
घटना बर्धवान जिले के केतुग्राम गांव में हुई। यहां दो गुटों के बीच शनिवार शाम झड़प शुरू हुई जो कि पूरी रात चलती रही।
बर्धवान के जिला पुलिस अधीक्षक आर. राजशेखरन ने कहा कि दो गुटों के बीच संघर्ष में रविवार की सुबह स्थानीय माकपा कार्यकर्ता खेलम शेख और कांग्रेस समर्थक अमीन शेख की मौत हो गई। दोनों की मौत बम विस्फोट में हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications