किर्गिस्तान के राष्ट्रपति ने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 23 जुलाई को हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में बकीयेव 76.12 प्रतिशत वोट के साथ दोबारा र्निर्वाचित हुए हैं।
देश के केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार एकमात्र विपक्षी उम्मीदवार अलमाजबेक अतमबायेव को केवल 8.41 प्रतिशत वोट हासिल हुए।
सोवियत संघ से वर्ष 1991 में अलग होने के बाद इस मध्य एशियाई देश में यह पांचवां आम चुनाव हुआ है।
इस शनिवार को 60 वर्ष के हो चुके बकीयेव संशोधित संविधान के अनुसार पांच साल तक राष्ट्रपति पद पर रहेंगे। बकीयेव का चार वर्षो का पहला कार्यकाल आमतौर पर राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक उपलब्धियों, रोजगार सृजन, आधारभूत संरचना में सुधार और देश की जातीय सांस्कृति को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है।
मध्य एशिया का बंदरगाह विहीन पहाड़ी देश, किर्गिस्तान का महत्व अफगानिस्तान के समीप होने के कारण काफी बढ़ गया है। अमेरिका और रूस दोनों इस पर अपना रणनीतिक नियंत्रण बनाए रखना चाहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications