अल्जीरियाई सेना ने 18 आतंकवादियों को मार गिराया
अल्जीयर्स/पेरिस, 2 अगस्त (आईएएनएस)। अल्जीरियाई सेना के देश के पूर्वी भाग में आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में 18 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए।
बताया जाता है कि मारे गए आतंकवादी अल कायदा संगठन से संबंद्ध थे।
सेना ने बताया कि अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए जिसे जवानों ने नष्ट कर दिया।
आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान में सेना के छह हजार जवान शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications