अमृता राव के कार्यक्रम में 3 अफसरों की जेब कटी
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश हथकरघा विकास निगम के मृगनयनी शोरूम का उद्घाटन करने पहुंची फिल्म अभिनेत्री अमृता राव के कार्यक्रम में काफी भीड़ थी और अव्यवस्था के बीच तीन अफसरों के पर्स ही गायब हो गए।
इस संबंध में जब अपर कलेक्टर नारायण पाटीदार से चर्चा की गई तो उन्होंने स्वीकार किया कि कार्यक्रम के दौरान उनका पर्स निकाला गया है।
उन्होंने एक अन्य साथी अधिकारी जिसकी भी जेब कटी है, उसके द्वारा पुलिस में शिकायत किए जाने की बात कही है। इस संबध में कोतवाली क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक आऱ एस. नरवरिया से आईएएनएस ने जानकारी चाही तो उन्होंने किसी भी अधिकारी द्वारा शिकायत किए जाने से इंकार कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications