इजरायल में गोलीबारी, 3 की मौत व 10 घायल (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पुलिस प्रवक्ता मिकी रोसेनफिल्ड ने बताया कि मारे गए लोगों एक युवक और एक महिला हैं। तीसरे की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है।
उधर, मीडया की खबरों में कहा गया है कि इस घटना में तीन लोग मारे गए और 14 घायल हुए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर ने काले रंग की पोशाक पहन रखी थी और इमारत में गोलीबारी करके वह फरार हो गया। पुलिस ने इसे आपराधिक वारदात करार दिया है।
पुलिस के मुताबिक घायलों में दो की हालत गंभीर है। इस हमले के बाद तेल अवीव में सभी समलैंगिक बार को बंद कर दिया गया है। पुलिस इस आशंका से इंकार नहीं कर रही है कि यह आतंकवादी हमला भी हो सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications