इराक में कार बम विस्फोट में 7 मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए ने हदिथा जनरल अस्पताल के प्रबंधक वालिद-अल-ओवैदी के हवाले से कहा कि घायलों में चार ही हालत गंभीर है।
पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए इस क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।
इससे पहले रविवार को ही हिला के मध्य शहर में इराक के एक प्रमुख सुन्नी पार्टी मोहम्मद अल-महशदनी इसलाह पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय पर भी बम विस्फोट किया गया था। हालांकि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ।
शनिवार को हिला में एक सुन्नी मस्जिद पर हमला किया गया था जिसमें दो लोग घायल हो गए थे।
इन हमलों की अब तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को बगदाद में शिया मस्जिदों में हुए सिलसिलेवार बम विस्फोट में 30 लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications