पाकिस्तान में गोजरा कांड की न्यायिक जांच के आदेश
पाकिस्तान की सरकारी रेडिया सेवा पाकिस्तानी ब्रॉडकास्टिंग कार्पोरेशन ने एक सरकारी प्रवक्ता के हवाले से यह जानकारी दी है। इसके मुताबिक पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री मियां शाहबाज शरीफ ने कहा है कि सरकार इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों से कड़ाई से पेश आएगी।
मुख्यमंत्री ने पीड़ितों के परिजनों के लिए मुआवजे की भी घोषणा की। पीड़ितों का पता लगाने के लिए एक समिति भी गठित कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि पवित्र कुरान के कथित अपमान के विरोध में कट्टरपंथी मुसलमानों के एक समूह ने इसाई समुदाय पर शनिवार को कहर बरपाते हुए सात लोगों को जिंदा जला दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications