यूरेनियम की कमी की समस्या खत्म होगी : काकोदकर

कलपक्कम में काकोदकर ने संवाददाताओं से कहा कि जादूगोड़ा (झारखंड) में एक खान के विस्तार से यूरेनियम की उपलब्धता में सुधार हो रहा है। भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम (एनपीसीआईएल) के संयंत्रों का प्लांट लोड फैक्टर (पीएलई) बढ़ रहा है और वित्तीय वर्ष 2010 में यह करीब 55 प्रतिशत और उसके अगले वर्ष 65 प्रतिशत होगा क्योंकि यूरेनियम की उपलब्धता लगातार ठीक हो रही है।

यूरेनियम की कमी से न्यूक्लियर पावर कारपोरेशन आफ इंडिया लि. (एनपीसीआईएल) के संयंत्रों का प्लांट लोड फैक्टर (पीएलई) हाल के समय में 50 प्रतिशत से नीचे चला गया था।

भारतीय यूरेनियम निगम (यूसीआईएल) झारखंड में जादूगोड़ा, भाटिन, नारवपहाड़, तुरमदीह और बागियाता में खानों का संचालन करता है।

झारखंड के मोहुलडीह और आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले के तुमालपल्ली में यूरेनियम खानों पर काम चल रहा है। इसके अलावा यूसीआईएल ने मेघालय के पश्चिमी खासी पहाड़ी जिले, आंध्र प्रदेश के नलगोंडा और कर्नाटक के गोगी में नई खानें स्थापित करने का फैसला किया है।

काकोदकर ने कहा कि तुमालपल्ली परियोजना वर्ष 2013 तक तैयार हो जाएगी और मेघालय तथा कर्नाटक में भी परियोजनाओं पर कार्य जारी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+