पंजाब के पूर्व मंत्री का पुत्र कार में मृत मिला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आशंका है कि उन्हें पीछे की ओर से नजदीक से गोली मारी गई।
जिला पुलिस प्रमुख आशीष चौधरी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ढिल्लन का जमीन को लेकर एक अन्य परिवार से विवाद था।
ढिल्लन को वर्ष 1998 में हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी जिसे बाद में पंजाब के राज्यपाल ने माफ कर दिया था।
बठिंडा शहर राजधानी चंडीगढ़ से करीब 250 किलोमीटर दूर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications