करंट लगने से थाना प्रभारी की मौत (लीड-1)
जालौन के पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने रविवार को बताया कि घटना कुठौंद थाने में हुई। रविवार सुबह 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार के टूटकर गिरने से थाना के आवासीय परिसर में करंट फैल गया। इसकी चपेट में आने से थाना-प्रभारी राजेश सिंह चौधरी की मौत हो गई। चौधरी मूलत: बस्ती जिले के रहने वाले थे।
कुठौंद थाने में तैनात उप-निरीक्षक जाहिर सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि घटना के बाद चौधरी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि करंट की चपेट में आकर एक युवती भी झुलस गई है, जिसका जिला अस्पपताल में इलाज कराया जा रहा है।
इंस्पेक्टर जाहिर सिंह ने संवाददाताओं को बताया, "मैं स्टेशन अफसर सब इंस्पेक्टर राजेश चौधरी से मिलने रविवार सुबह उनके घर पहुंचा लेकिन बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी कोई उत्तर नहीं मिला। इसके बाद मैं दीवार फांदकर उनके घर में घुसा और उसे जमीन पर पड़ा पाया।"
सिंह ने बताया कि हाईटेंशन तार पुलिस स्टेशन के ऊपर से गुजरता है और इसके टूटने से चौधरी की मौत होने के साथ ही उसके घर का अधिकांश सामान भी जल गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications