2 करोड़ की अष्टधातु मूर्ति के साथ 2 गिरफ्तार
जिले के पुलिस प्रमुख अखिलेश कुमार ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि लोटन इलाके में दो तस्करों दिलीप सोनकर व पप्पू वर्मा को भगवान बुद्ध की अष्टधातु की मूर्ति के साथ आज सुबह गिरफ्तार किया गया। बरामद अष्टधातु की मूर्ति की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रुपये है।
उन्होंने बताया कि दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि भगवान बुद्ध की मूर्ति को वे नेपाल ले जाकर बेचने वाले थे और दोनों पिछले पांच सालों से इस धंधे में लिप्त हैं।
पुलिस के मुताबिक दोनों के संबंध नेपाल स्थित एक गिरोह से है। उत्तर प्रदेश के अलावा ये मध्य प्रदेश और बिहार से प्राचीन मूर्तियों की चोरी कर उन्हें नेपाल में बेचते थे। अभियुक्तों से पूछताछ जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications