पुलिस-अवैध शराब कारोबारियों के गठजोड़ की जांच तेज
जांच में यह पता लगाया जाएगा कि कहीं ये पुलिसकर्मी इससे पहले ऐसे इलाकों में तो तैनात नहीं थे, जहां अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हों।
एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि अहमदाबाद के कागदापिथ पुलिस थाने के दो कांस्टेबलों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है।
अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार लोगों से अवैध शराब कारोबारियों के पूरे गिरोह में पुलिसकर्मियों की भूमिका के बारे में पूछताछ की जा रही है।
दोनों कांस्टेबलों की गिरफ्तारी पुलिस-अवैध शराब कारोबारी गठजोड़ को तोड़ने की दिशा में पहली बड़ी सफलता है।
इससे पहले जहरीली शराब कांड के आरोपियों से कथित संबंधों के आरोप में दो अधिकारियों सहित छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications