केजी बेसिन से निकलने वाली गैस का अधिग्रहण करे सरकार : वाम दल
केजी बेसिन से निकलने वाली गैस के मुद्दे पर मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी के बीच जारी विवाद के संदर्भ में वाम दलों के करीब 30 सांसदों ने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि गैस जैसी 'राष्ट्रीय संपत्ति' को पारिवारिक संपत्ति नहीं समझना चाहिए।
पत्र में कहा गया है, "हमने सरकार से कहा है कि वह केजी-डी6 से उत्पादित गैस के वितरण और विपरण का अधिकार अपने पास रखे और राष्ट्रीय गैस ग्रिड के माध्यम से इसका मार्केटिंग करे।"
गैस आथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) को इस मामले में नोडल एजेंसी नियुक्त किया जा सकता है।
पत्र पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सीताराम येचुरी, बृंदा करात और बासुदेव आचार्य के हस्ताक्षर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications