हिमाचल में सफल है 'हम दो हमारे दो'
केंद्र सरकार द्वारा देश भर में जनसंख्या नियंत्रण के लिए 'हम दो हमारे दो' अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को जारी बयान में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश देश के उन 11 राज्यों में शामिल हो गया है, जिसने इस अभियान का लक्ष्य पूरा कर लिया है।
हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री राजीव बिंदल ने आईएएनएस से कहा कि प्रदेश के 75 फीसदी गांव तीन किलोमीटर के दायरे में स्वास्थ्य उप केंद्र से जुड़े हुए हैं। 94.5 फीसदी गांव 10 किलोमीटर के दायरे में सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े हुए हैं।
इससे पहले आंध्र प्रदेश, दिल्ली, गोवा, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, सिक्किम, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल 'हम दो हमारे दो' अभियान के लक्ष्य को हासिल कर चुका है।
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय जनसंख्या नीति-2000 में इस योजना का लक्ष्य तय किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें