बिहार में 200 गांवों में बाढ़ का पानी, विपक्ष ने नीतीश को घेरा (लीड-1)

इस बीच राष्ट्रीय आपदा राहत बल (एनडीआरएफ) का एक दल रविवार सुबह से राहत कार्यो में जुट गया है। दूसरी ओर तटबंध टूट जाने के मामले में रविवार को विपक्षी दलों ने राज्य सरकार पर हमला बोल दिया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री और विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता जयप्रकाश यादव ने कहा, "सरकार की अनदेखी के कारण बागमती नदी का तटबंध टूटा है। इसके लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। मुझे नहीं मालूम कि आखिर शुक्रवार तक राज्य सरकार यह क्यों कह रही थी कि बागमती तटबंध सुरक्षित है।"

कांग्रेस के बिहार इकाई के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने भी इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला। उन्होंने राज्य सरकार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

दूसरी ओर राज्य सरकार का दावा है कि बाढ़ में फंसे लोगों को रविवार सुबह से उनके घरों से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। रुनीसैदपुर प्रखंड में दो राहत शिविर बनाए गए हैं। वैसे स्थानीय लोग इन शिविरों से संतुष्ट नहीं हैं।

बाढ़ पीड़ित एक ग्रामीण ने आईएएनएस को बताया, "हम भूखे हैं। हमारे बच्चे भोजन और दूध के लिए रो रहे हैं लेकिन सरकार की ओर से हमें कुछ नहीं मिल रहा है। तटबंध को टूटे 24 घंटे से ज्यादा वक्त गुजर चुका है। "

सीतामढ़ी जिले के एक अधिकारी ने बताया कि एक लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस बात की आशंका है कि कई और गांव बाढ़ की चपेट में आ जाएंगे। अधिकारी ने कहा कि एनडीआरएफ का दल शनिवार शाम ही यहां पहुंच गया था लेकिन अंधेरे की वजह से राहत कार्य शुरू नहीं हो सका था।

बाढ़ की चपेट में आने से लगभग छह लोगों के डूबने की आशंका व्यक्त की जा रही है लेकिन जिला अधिकारी ने केवल एक महिला की मौत की पुष्टि की है।

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुछ ही दिनों में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। नीतीश कुमार ने शनिवार को वहां एक उच्च स्तरीय जांच दल को भेजने का निर्देश दिया था। जांच दल में जल संसाधन मंत्री, आपदा प्रबंधन मंत्री व दोनों विभागों के प्रधान सचिवों के साथ एनडीआरएफ के पदाधिकारी शामिल किए गए हैं।

इधर, मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड में लखनदेई नदी के तटबंध में दरार आ गई है, जिससे मोहनपुर, शहनौली, डुमरी, खंगूरा, धोबौली बकुची आदि गांवों में बाढ़ का पानी फैल गया है। जिलाधिकारी विपिन कुमार ने शनिवार को बताया था कि बकुची कृषि फॉर्म के समीप तटबंध में दरार की मरम्मत कर दी गई है।

उल्लेखनीय है कि बिहार में गत वर्ष कोसी में आई प्रलयंकारी बाढ़ में 30 लाख से अधिक लोग बेघर हो गए थे और सैंकड़ों लोगों की मौत हो गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+