हजारों लोगों ने दी धार्मिक गुरु पनक्कड़ थंगल को श्रद्धांजलि
मल्लपुरम के निकट एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने के बाद थंगल का शनिवार को निधन हो गया था। वह 73 वर्ष के थे। राजकीय सम्मान के साथ आज उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद, प्रवासी मामलों के मंत्री व्यालार रवि, रेल राज्य मंत्री ई. अहमद, केरल के मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन, गृह मंत्री कोडियारी बालाकृष्णन और राज्य सरकार के अन्य मंत्रियों ने भी थंगल को श्रद्धांजलि दी।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी थंगल के निधन पर शोक जताया है और अपने संदेश में कहा, "धार्मिक नेता थंगल के निधन से मुझे गहरा शोक लगा है। वह केरल के महत्वपूर्ण नेताओं में थे। वह राष्ट्रवादी थे और धर्मनिरपेक्षता उनके रग-रग में बसी थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications