राजस्थान में इस महीने तेल उत्पादन आरंभ करेगी केयर्न
केयर्न इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल धीर ने कहा, "कंपनी प्रमुख खरीदारों भारतीय तेल निगम (आईओसी) तथा मंगलौर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स (एमआरपीएल) के साथ कीमतों के समझौते पर पहुंच चुकी है।"
धीर ने कहा कि राजस्थान में प्रतिवर्ष 87.5 लाख टन कच्चा तेल उत्पादन करने की क्षमता है। यह देश के ऊर्जा उत्पादन में 20 प्रतिशत का योगदान दे सकता है।
धीर ने कहा, "इससे करीब 6.8 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा की बचत होगी, जो देश के कुल तेल आयात बिल का सात प्रतिशत है।"
बाड़मेर के तेल क्षेत्र की कुल उत्पादन क्षमता 205,000 बैरल प्रतिदिन है।
केयर्न इंडिया ने मंगला में 28 तेल कुओं की खुदाई की है। इनमें से 16 पूरे हो गए हैं और उत्पादन के लिए तैयार हैं।
धीर ने कहा कि इससे विभिन्न क्षेत्रों के करीब 10,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications