इंडोनेशिया में भूकंप का तगड़ा झटका (लीड-1)
जकार्ता, 2 अगस्त (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के पूर्व में स्थित पश्चिमी पापुआ प्रांत में रविवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई।
स्थानीय मौसम और भू भौतिकी एजेंसी के अनुसार अभी जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार (जीएमटी) 8.54 बजे आए भूकंप का केंद्र मानोकवारी तट से 127 किलोमीटर दूर स्थित था।
23 करोड़ की आबादी वाला देश इंडोनेशिया भूकंप के खतरे वाले क्षेत्र में स्थित है, जिसे प्रशांत अग्नि वलय कहा जाता है। इस इलाके में अक्सर भूकंप आते रहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications