इंडोनेशिया में विमान लापता
जकार्ता, 2 अगस्त (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में रविवार को एक विमान लापता हो गया। विमान में 16 लोग सवार थे।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विमान सरकारी मरपाती नुसांतारा एयरलाइन्स का है। विमान ने प्रांतीय राजधानी जयापुरा के सेनतानी हवाई अड्डे से बिनटांग जिले के ओस्कीबित हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरा था।
एक घंटे की यात्रा के लिए उड़ान भरने वाले विमान में दो बच्चों सहित 13 लोग और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे। उड़ान भरने के 13 मिनट बाद विमान का संपर्क सेनतानी हवाई अड्डे से समाप्त हो गया।
मरपाती कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि विमान की तलाशी के लिए एक अभियान आरंभ किया गया है।
जंगलों से भरे पापुआ प्रांत में कम सड़कें होने के कारण हवाई यातायात पर निर्भरता अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications