रहस्यमय विस्फोट से हिमाचल के लोगों में दहशत
शिमला, 2 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में एक पहाड़ी चोटी पर एक रहस्यमय विस्फोट से राज्य के जनजातीय जिलों लाहौल और स्पीति के कुछ गांवों के लोगों में दहशत फैल गई। जिला प्रशासन ने उस क्षेत्र में हिंसक गतिविधियों की संभावना से इंकार किया है।
शनिवार को हुए रहस्यमय विस्फोट के बाद स्पीति घाटी के रांगग्रिक और उसके नजदीकी गांवों के लोग सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए हैं।
लाहौल और स्पीति के उपायुक्त सी.पाल रासु ने आईएएनएस से बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। भूस्खलन के कारण शनिवार को विस्फोट हुआ और वहां से लगातार पानी निकल रहा है। राज्य सरकार को इस बारे में सूचना दे दी गई है। भारतीय भूगर्भ सर्वेक्षण के अधिकारियों का एक दल एक या दो दिन में इलाके का दौरा करेगा।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को उस स्थान से दूर रहने को कहा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications