बिजली का तार गिरने से पुलिसकर्मी की मौत
बिजली का तार गिरने की घटना कोटाउंद पुलिस स्टेशन के आवासीय परिसर में हुई।
इंस्पेक्टर जहीर सिंह ने संवाददाताओं को बताया, "मैं स्टेशन अफसर सब इंस्पेक्टर राजेश चौधरी से मिलने रविवार सुबह उनके घर पहुंचा लेकिन बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी कोई उत्तर नहीं मिला। इसके बाद मैं दीवार फांदकर उनके घर में घुसा और उसे जमीन पर पड़ा पाया।"
उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सिंह ने बताया कि हाई टेंशन तार पुलिस स्टेशन के ऊपर से गुजरता है और इसके टूटने से चौधरी की मौत होने के साथ ही उसके घर का अधिकांश सामान भी जल गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications