लेबर पार्टी को चंदा देते रहेंगे स्वराज पॉल
लंदन, 2 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय मूल के ब्रिटिश उद्योगपति स्वराज पॉल का कहना है कि ब्रिटेन में बना नया कानून अभी लागू नहीं है जिसके तहत कर लाभ लेने के लिए 'अनिवासी' के रूप में पंजीकृत उद्योगपति राजनीतिक दलों को चंदा नहीं दे सकते। ऐसें में वह लेबर पार्टी को चंदा देते रहेंगे।
कापारो समूह के प्रमुख पॉल ने शनिवार को आईएएनएस से कहा, "इस कानून के प्रभाव में आने की तिथि अभी निर्धारित होनी है।" पॉल ब्रिटेन की सत्ताधारी लेबर पार्टी को बड़े पैमाने पर चंदा देते हैं।
मीडिया की खबरों में कहा गया है कि 20 जुलाई को पारित यह कानून अगले आम चुनाव तक प्रभावी नहीं होगा। अगला आम चुनाव तीन जून, 2010 को होगा।
पॉल ने कहा कि वह इस विधेयक पर हाऊस ऑफ लॉर्डस में नहीं बोले। इस सदन के वह उपाध्यक्ष हैं।
ब्रिटेन की तीनों मुख्य पार्टियां लेबर, कंजरवेटिव और लिबरल डेमोक्रेट को उद्योगपतियों से चंदा मिलता है। लेबर पार्टी को भारतीय मूल के अमीर व्यक्तियों से राजनीतिक चंदा प्राप्त होता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications