लालगढ़ में माकपा नेता सहित 2 की हत्या
पुलिस महानिरीक्षक (पश्चिमी रेंज) कुलदीप सिंह ने आईएएनएस से कहा कि 15 से 20 की संख्या में नक्सलियों ने माकपा नेता नेपाल महतो के घर पर हमला बोल दिया और उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि बीनपुर प्रखंड के बेलपहाड़ी इलाके में भी नक्सलियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी।
उल्लेखनीय है कि राज्य के तीन पश्चिमी जिलों में नक्सली सक्रिय हैं। लालगढ़ नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच युद्ध क्षेत्र बना हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications